Aba News

गिरिडीह–गांडेय में माले कार्यशाला आयोजित, संगठन विस्तार और जनसंघर्ष तेज करने पर जोर

गिरिडीह और गांडेय विधानसभा क्षेत्रों की जिला, नगर और प्रखंड कमिटियों के लगभग 70 कॉमरेडों की भागीदारी के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां उपस्थित साथियों ने गांधीजी के जीवन और उनके विचारों पर चर्चा करते हुए हिंसक विचारधाराओं का विरोध किया।

कार्यशाला में जनसंगठनों के विस्तार, संगठन को गांव-शहर तक मजबूत करने, युवाओं, महिलाओं, किसानों और छात्रों की भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला सचिव अशोक पासवान सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आंदोलन और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। नगर निगम चुनाव, प्रदूषण, विकास योजनाओं की स्थिति और उद्योगों की जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। आगामी महीनों में लाठी मार्च, बड़ी सभा, गोलबंदी और जिला सम्मेलन आयोजित करने का लक्ष्य भी तय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें