Aba News

नगर निकाय चुनाव: पहले दिन नामांकन शून्य, नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री शुरू

गिरिडीह नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत गुरुवार से गिरिडीह जिले के सभी नगर निकायों—गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत एवं धनवार नगर पंचायत—में नाम निर्देशन (नामांकन) प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन सभी निकायों में किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ और नाम निर्देशन शून्य रहा, जबकि नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही।

गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए नामांकन शून्य रहा, जबकि नामांकन पत्र की 5 प्रतियां बिकीं। वहीं वार्ड संख्या 1 से 36 तक सभी वार्डों में नामांकन शून्य रहा, पर विभिन्न वार्डों में कुल मिलाकर कई नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों संभावित उम्मीदवार शामिल रहे। इसी तरह बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत के सभी वार्डों में भी पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, लेकिन नामांकन पत्रों की बिक्री होती रही। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में नामांकन प्रक्रिया में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें