Aba News

खिजुरी में अवैध माइका कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 55 टन माइका जब्त

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के खिजुरी पंचायत अंतर्गत चकलमुंडा गांव में अवैध माइका खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग घरों से करीब 55 टन माइका जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद, अंचल निरीक्षक रितेश केशरी और एएसआई लव कुमार के नेतृत्व में गुरुवार सुबह छापेमारी की गई। जांच में अवैध रूप से माइका संग्रहण की पुष्टि हुई।

जब्त माइका को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पर प्रशासन पूछताछ कर रहा है। जिला खनन विभाग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। ग्रामीणों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में अवैध कारोबार और असुरक्षा के माहौल पर रोक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें