Aba News

लाइन मस्जिद मोड़ पर सड़क हादसे से मचा हड़कंप, वृद्ध की मौत के बाद जाम, ट्रक चालक गिरफ्तार

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के पदम चौक स्थित लाइन मस्जिद मोड़ पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 58 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह-भोरानडीहा निवासी चिंतामन दास के रूप में हुई है, जो मांग-छान कर जीवन यापन करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इस बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने मुआवजे और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें