Aba News

तिकोनिया झरना पुल पर हादसा: युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, गिरिडीह–डुमरी मार्ग जाम

गिरिडीह–डुमरी मुख्य मार्ग पर बदडीहा स्थित तिकोनिया झरना पुल के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पपरवाटांड निवासी 26 वर्षीय मेघलाल दास उर्फ टकला दास की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बाइक से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस और महेशलुण्डी पंचायत के जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। समझाने-बुझाने के बाद जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि मृतक की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश तेज कर दी गई है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें