गिरिडीह सलुजा स्टील एंड पावर लिमिटेड (SSPL) द्वारा अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मिडिल स्कूल, तुरुक्डीहा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ज्योतिबा फुले ग्रामीण अनुसूचित जाति सहकारी विकास सहयोग समिति लिमिटेड के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जिसमें उपेन्द्र सिन्हा (महाप्रबंधक), प्रितेश कुमार (सेफ्टी मैनेजर) एवं विनय राय (क्वालिटी मैनेजर) सहित चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में बिश्वासडीह, तुरुक्डीहा, पूर्णानगर समेत आसपास के गांवों से आए कुल 115 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें सामान्य जांच, बीपी-शुगर टेस्ट, आंख व जोड़ों की जांच के साथ महिलाओं और बच्चों को विशेष परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। अपराह्न 3 बजे शिविर का समापन हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।













