Aba News

तिसरी पुलिस की तत्परता से बड़ा खुलासा, दो नाबालिग सहेलियां सकुशल बरामद, ट्रक ड्राइवर–खलासी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग सहेलियों को बहला-फुसला कर पश्चिम बंगाल ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार की त्वरित कार्रवाई से दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि घटना में शामिल ट्रक ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने तिसरी थाना में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।

एसडीपीओ ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन अपहरण की सूचना पर कांड संख्या 8/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पश्चिम बंगाल तक पीछा करती रही और अंततः डुमरी टोल प्लाजा पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। उद्भेदन में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें