Aba News

साहू समाज भवन में अध्यक्ष ने दी झंडे को सलामी

गिरिडीह – झंडा मैदान में मुख्य समारोह के अलावा शहर के बाजार स्थित तैलिक साहू समाज भवन में शान से राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया. साहू समाज भवन में संगठन के अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद समारोह को संबोधित करते कहा कि यह ऐतिहासिक राष्ट्रीय पर्व है.

देश के वीर सपूतों के बलिदान की बदौलत मिली आजादी के बाद बनी संविधान भाईचारा और धर्मनिरपेक्षता का संदेश देती है. समारोह के दौरान साहू भवन में मुख्य रूप से उमा चरण साहू, सुमित कुमार, धर्म प्रकाश, संजय साहू, रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में विवेश जालान, डॉ विनय सिंह, मदन विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें