गिरिडीह – 77 वा गणतंत्र दिवस सदर अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया.यहां सिविल सर्जन डॉ.शेख मोहम्मद जफरुल्लाह ने राष्ट्रीय तिरंगा लहराया.सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य संगठन कार्यालय में संघ के पंकज विश्वकर्मा ने झंडा फहराया.

वहीं सदर अस्पताल की इकाई चैताडीह स्वस्थ शिशु केंद्र में उपाधीक्षक डॉ.प्रदीप बैठा झंडोतोलन किया.समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सकों व कर्मचारियों की मौजूदगी रही.इनमें डॉक्टर रवि महर्षि डॉ रविकांत, डॉ. डॉली सिंह संजय सिंह, वीरेंद्र कुमार तथा टुन्नी सिंह सहित अन्य शामिल थे.













