गिरिडीह – पचंबा थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभारी राजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. झंडे की सलामी के बाद पुलिसकर्मियों व अन्य द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया.मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.राष्ट्रीय समारोह में पुलिस पदाधिकारी के अलावा कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे.

समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा की शपथ ली गई. मौके पर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा की संविधान के मूल्यों पर चलकर ही एक मजबूत और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है.कार्यक्रम देशभक्ति और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.












