Aba News

केडिया सभा का वार्षिक उत्सव श्रद्धा के साथ संपन्न, 201 महिलाओं ने किया सती दादी जी का मंगल पाठ

गिरिडीह पचम्बा स्थित केडिया धर्मशाला में रविवार को केडिया सभा द्वारा वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 201 महिलाओं ने केड सती दादी जी का संगीतमय मंगल पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रसिद्ध संगीतकार मिट्टू केडिया एवं हर्षित केडिया द्वारा मंगल पाठ का सुमधुर गायन किया गया।

श्रद्धालुओं ने सती दादी जी को छप्पन भोग एवं सवामणि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की, वहीं बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से आए कलाकारों ने सती दादी जी के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की अमृत वर्षा से भक्त देर तक भक्ति में लीन रहे।

केडिया सभा के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज को एकजुट करने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने में समाज के कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें