Aba News

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत – निवर्तमान महापौर सुनील पासवान

गिरिडीह- प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को निवर्तमान महापौर सुनील पासवान ने अपने बूथ संख्या 243 स्थित आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने वाला प्रेरणादायक माध्यम है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया, जो अत्यंत सराहनीय है।

सुनील पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता और नदियों की साफ-सफाई को लेकर देशवासियों की जागरूकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले नदियां कचरे और गाद से भरी रहती थीं, लेकिन आज जनभागीदारी से स्थिति में सुधार हुआ है। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें