तेलोडीह पंचायत पेट्रोल पंप के समीप रविवार को माही ड्रेसेस का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन पंचायत मुखिया शब्बीर आलम एवं जीप प्रतिनिधि अनवर अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला। लोगों ने नए प्रतिष्ठान के खुलने को क्षेत्र के व्यापारिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

इस अवसर पर मुखिया शब्बीर आलम और अनवर अंसारी ने दुकान संचालक हशन अंसारी को नए व्यवसाय की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हशन अंसारी ने बताया कि माही ड्रेसेस में लेडीज, जेंट्स और किड्स के लिए नामी-गिरामी ब्रांड्स के लेटेस्ट डिज़ाइन वाले कपड़े किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। बेहतर गुणवत्ता और उचित मूल्य को उन्होंने दुकान की विशेष पहचान बताया।












