Aba News

मतदाता दिवस पर साइकिल रैली में भाग लिया भाग लिया आम और खास

गिरिडीह – मतदाता दिवस पर रविवार को आम और खास ने साइकिल रैली निकाल लोगों से मतदान करने की अपील की. साइकिल रैली की अगुवाई डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे. झंडा मैदान से शुरू हुई साइकिल रैली गिरिडीह स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई. मतदाता दिवस का मुख्य थीम “My India My Vote” एवं Tagline “Citizen at the Heart of Indian Democracy” है.गिरिडीह स्टेडियम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों व कर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलाई. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाने का दिन है.

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का काफी महत्व है.इस मतदाता दिवस का मुख्य थीम “My India My Vote” एवं Tagline “Citizen at the Heart of Indian Democracy” है. कहा कि वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ‘25 जनवरी’ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. मतदाता दिवस सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है. उन्होंने मतदाता दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है. प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, ताकि हमारा लोकतंत्र और सशक्त एवं मजबूत हो.

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने मतदाता दिवस का शपथ दिलाते हुए कहा कि “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें