Aba News

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, झंडा मैदान में होगा मुख्य समारोह

गिरिडीह गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की रूप-रेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह झंडा मैदान, गिरिडीह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदीव्य कुमार (नगर एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) प्रातः 09:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। कार्यक्रम में परेड, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में परेड की तैयारी, झांकियों की थीम, राष्ट्रगान, निरीक्षण हेतु जीप, एलईडी स्क्रीन, लाउडस्पीकर, पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त ने झंडा मैदान सहित पूरे शहर में साफ-सफाई, चौक-चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं की स्वच्छता, बैरिकेडिंग, बैठने की समुचित व्यवस्था, मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित करने पर भी सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें