Aba News

गिरिडीह में धूमधाम से मनी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

गिरिडीह भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती गिरिडीह में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कर्पूरी ठाकुर चौक पर आयोजित समारोह में नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में पिछड़ों, महिलाओं और गरीब सवर्णों को आरक्षण देकर देश में सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद कर्पूरी ठाकुर संघर्ष और मेहनत के बल पर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री बने। झामुमो नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर चौक के सौंदर्यीकरण के लिए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आभार जताया तथा शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा माध्यम बताया। महिला वक्ताओं ने महिलाओं की समान भागीदारी पर जोर दिया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें