Aba News

दलित-पिछड़ों और वंचितों के हक़ की आवाज़ थे कर्पूरी ठाकुर: फॉरवर्ड ब्लॉक

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने उन्हें याद करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने पूरे जीवन में दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन सामाजिक न्याय और समानता की मिसाल है, जो आज भी संघर्षरत समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

इस अवसर पर बेंगाबाद स्थित फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपने आज भी अधूरे हैं और मौजूदा नीतियों से वंचित वर्गों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जननायक के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, उपाध्यक्ष रामलाल मंडल, महासचिव शंभू ठाकुर सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें