गिरिडीह – बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा लकथाई के नीचे स्थित मनोहर महतो के कुएं से शनिवार को एक शव बरामद की गई. स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं में पड़ी शव को देखा.इसकी सूचना बेंगाबाद थाना को दी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला.पुलिस जांच में यह सामने आई कि शव लगभग एक सप्ताह पूर्व की है.
शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण अब तक इसकी पहचान नहीं की जा सकी है.पुलिस आसपास के थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शव का मिलान कर रही है. बेंगाबाद पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.












