Aba News

अब्दुल रज्जाक अंसारी की 109वीं जयंती पर तेलोडीह में भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट

गिरिडीह स्वतंत्रता सेनानी, महान बुनकर नेता और समाजसेवी स्वर्गीय अब्दुल रज्जाक अंसारी साहब की 109वीं जयंती के अवसर पर तेलोडीह पंचायत में शनिवार को भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत मुखिया शब्बीर आलम के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो नेता फरदीन इम्तियाज अहमद एवं पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने स्वर्गीय अंसारी के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड और बुनकर समाज के उत्थान में उनका योगदान अविस्मरणीय है। साथ ही युवाओं से शिक्षा के साथ खेलकूद को अपनाने की अपील की गई। आयोजन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें