Aba News

प्रसाटांड़ में तालाब के पास सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों में दहशत

गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के प्रसाटांड़ स्थित मुर्निया तालाब के समीप सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विशेष व्यक्ति द्वारा सड़क पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने की बात कही, तो उन्हें डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस कारण वे भयभीत हैं और रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए अतिक्रमण हटाने, रास्ता मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें