गिरिडीह झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री नरेश वर्मा ने शुक्रवार को 12:30 बजे न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर आम लोगों को भरोसा दिलाया कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े सभी मामलों और समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार सूचना मिल रही है कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े कार्य आसानी से नहीं हो पा रहे हैं, जबकि पहले भी बैठक कर लोगों को समाधान का भरोसा दिया गया था। श्री वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए हैं और रिपोर्ट भी मांगी गई है।
उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा किए गए धरने को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों को वेतन और जईएफ से संबंधित सभी जानकारी सूचीबद्ध कर सीएस को प्रदान करनी होगी। जानकारी न देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जमुआ अंचल के Co से जुड़े कार्यों की जांच और जानकारी लेने की प्रक्रिया भी चल रही है।












