Aba News

बुढ़वा तालाब में पलटा अनियंत्रित ट्रक, चालक-खलासी फरार

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़वा तालाब के पास गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क से उतरकर तालाब में जा पलटा। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने तालाब में पलटे ट्रक को देखा, जिसके बाद मामले की सूचना जमुआ थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल ट्रक तालाब में ही पड़ा हुआ है। ट्रक में क्या लोड था और वह कहां जा रही थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें