Aba News

गिरिडीह–डुमरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दादी–पोता की मौत, परिवार में मातम

गिरिडीह–डुमरी मुख्य मार्ग पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेडीह गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दादी और पोता की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे 30 वर्षीय अनिल मुर्मू और उनकी 60 वर्षीय दादी माझली देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पीरटांड़ थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अनिल मुर्मू की शादी दो साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें