इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के तत्वावधान में सर जे.सी. बोस गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में ‘यूथ कार्निवल’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्षा कविता राजगढ़िया के स्वागत संबोधन एवं इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता, पीडीसी पूनम सहाय, विद्यालय की प्राचार्या मुन्ना कुशवाहा एवं अध्यक्षा कविता राजगढ़िया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। पीडीसी पूनम सहाय ने अपने संबोधन में इनरव्हील के इतिहास और समाजसेवा में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

यूथ कार्निवल में नृत्य, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, कुकिंग, ओजस्वी भाषण, व्यंग्य चित्र प्रतियोगिता एवं सामाजिक विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पीडीसी पूनम सहाय, अध्यक्षा कविता राजगढ़िया, आईपीपी सोनाली तारवे, उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव स्मृति आनंद, संपादक संगीता सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनीषा कपिसवे सहित













