Aba News

अम्बेडकर चौक पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ब्लैक फिल्म और अवैध लाइट पर चला डंडा

गिरिडीह शहर में बढ़ते यातायात उल्लंघन और सड़क सुरक्षा को लेकर गिरिडीह ट्रैफिक पुलिस ने अंबेडकर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान चारपहिया वाहनों पर अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया और वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने पर जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन के वैध कागजात की भी गहन जांच की गई।

अभियान में टोटो (ई-रिक्शा) चालकों पर भी विशेष नजर रखी गई। बिना अनुमति लाल-पीली लाइट लगाकर चल रहे टोटो को रोककर लाइट हटवाई गई और चालकों को कड़ी हिदायत दी गई। मौके पर डीएसपी-2 कौशर अली एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुगनो टोपनो मौजूद रहे। डीएसपी ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें