Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में पराक्रम दिवस पर पथ संचलन, गूंजे देशभक्ति नारे

गिरिडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को पराक्रम दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के पूर्व दिवस के अवसर पर भव्य पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान भैया-बहन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें” और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे गगनभेदी नारों के साथ देशभक्ति का संदेश देते हुए आगे बढ़ते रहे। पथ संचलन की अगुवाई घोष दल ने की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन मातृभूमि के लिए त्याग, संघर्ष और पराक्रम का अप्रतिम उदाहरण है। वे चारित्रिक रूप से क्रांतिकारी थे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास वीरों की शौर्य गाथाओं से भरा है, जिनसे प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। पथ संचलन में विद्यालय के आचार्य-दीदी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें