Aba News

सामाजिक सप्ताह में सेवा का संकल्प: अभाविप SFS ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

पीरटांड़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पीरटांड़ इकाई के आयाम गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) द्वारा सामाजिक सप्ताह के तहत बिशनपुर पंचायत के घाटाडीह गांव में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा को प्राथमिकता देती आई है और भविष्य में भी जनहित के कार्य लगातार करती रहेगी। ठंड के मौसम में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली।

 

इस अवसर पर SFS के प्रांत सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि अभाविप गिरिडीह जिला ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देगी। उन्होंने बताया कि संगठन मेडिकल सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में पीरटांड़ प्रखंड के कार्यकर्ता कृष्णा रजक, रवि ठाकुर, मुन्ना रजक, ठाकुर दास, नीरा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें