Aba News

पचंबा में पूनम बेकरी पर छापेमारी, बिना लाइसेंस फैक्ट्री चलाने पर 50 हजार का जुर्माना

गिरिडीह पचंबा के गौशालामोहल्ला स्थित पूनम बेकरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अचानक छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार के निरीक्षण में बेकरी में रखे सभी उत्पाद बेहद घटिया गुणवत्ता के पाए गए। इसके बाद कालीमंडा गली में संचालित पूनम बेकरी की फैक्ट्री की भी जांच की गई, जहां स्वच्छता और खाद्य मानकों का खुला उल्लंघन सामने आया। फैक्ट्री में वेज और नॉनवेज केक एक साथ बनाए जा रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है।

जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री का कचरा खुले में फेंके जाने की शिकायत भी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ज्ञान प्रकाश साहू के नाम से संचालित पूनम फूड्स बिना फूड लाइसेंस चल रही थी और पैकेजिंग पर जरूरी जानकारियां भी नहीं थीं। इस पर सभी खाद्य सामग्री जब्त कर फैक्ट्री संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें