गिरिडीह सड़क सुरक्षा माह के तहत पचम्बा थाना परिसर के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में समझाया गया और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई।

इस मौके पर डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि हेलमेट न केवल कानून का पालन है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान एक महिला वाहन चालक को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए हेलमेट भी प्रदान किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।













