Aba News

सरस्वती पूजा को लेकर बिरनी थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

गिरिडीह– आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बिरनी थाना व ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया ने की, जबकि संचालन बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने किया। बैठक में भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह, बिरनी प्रमुख रामू बैठा, जिला परिषद प्रतिनिधि, मुखिया, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ सरस्वती पूजा मनाने की अपील की।

थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अश्लील गाने और शराब सेवन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार के शोर-शराबे की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें