Aba News

सरस्वती पूजा को लेकर जमुआ थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

जमुआ सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को जमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विभूति देव ने की। इस दौरान पदाधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों और पूजा समितियों से तैयारियों की जानकारी ली और सभी से आपसी भाईचारे के साथ पूजा मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिला स्तर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूजा और विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक में एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, बीडीओ, सीओ, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें