Aba News

पीएम श्री शारदा कन्या विद्यालय, पाचम्बा ने 25वीं बार फाइव स्टार स्वच्छता रेटिंग व गोल्ड अवार्ड जीता

गिरिडीह पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पाचम्बा ने स्वच्छता और शिक्षा गुणवत्ता के क्षेत्र में एक बार फिर जिले में नाम रोशन किया है। विद्यालय को लगातार 25वीं बार स्वच्छता में फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुई, वहीं दूसरी बार राज्यस्तरीय फाइव स्टार सम्मान भी मिला। इसके साथ ही वर्ष 2026 में परामनीकरण (विद्यालय गुणवत्ता आकलन) में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो इसकी शैक्षणिक और प्रबंधन गुणवत्ता का परिचायक है।

प्रधानाध्यापक अशोक मिश्र के नेतृत्व में विद्यालय में बाल संसद की अनूठी पहल की गई है। इसमें बच्चे प्रधानमंत्री, स्वच्छता मंत्री समेत विभिन्न विभागों के मंत्री की भूमिका निभाते हैं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। बाल संसद के माध्यम से बच्चे विद्यालय परिसर और आसपास के वातावरण की स्वच्छता सुनिश्चित करते हैं। इस निरंतर प्रयास के चलते विद्यालय को स्वच्छता व गुणवत्ता दोनों में उत्कृष्टता हासिल हुई है, जिसे शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रेरणादायक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें