गिरिडीह आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 से पूर्व मतदान दल के कर्मियों को हनी हॉली ट्रिनिटी स्कूल, गिरिडीह में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 700 मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, मतपेटिका खोलने और सीलबंद करने के कार्यों का लाइव डेमोस्टेशन द्वारा व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों से पूरी तरह परिचित कराना है।

प्रशिक्षण का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी श्री वसीम अहमद एवं प्रभारी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज ने किया। प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी के रूप में श्री भोला कुमार राय और श्री अरविंद कुमार राय उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनरों विजयेन्द्र सेठ, नवीन कुमार, मनोज राय, आदित्य कुमार झा, आलोक कुमार, ब्रजेश कुमार गुप्ता और बद्री नारायण ने प्रतिभागियों को मतदान कार्य की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी साझा की।












