Aba News

गिरिडीह जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गिरिडीह जिला उपायुक्त  रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक मुद्दे, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास और राशन कार्ड से संबंधित 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का संवेदनशीलता और त्वरितता के साथ निपटारा किया जाए।’

सभी आवेदनों पर कार्रवाई के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को जन समाधान पोर्टल पर प्रतिवेदन अपलोड करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। श्री यादव ने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है और इसका उद्देश्य न केवल समस्याओं का समाधान करना, बल्कि जनता का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें