गिरिडीह कड़ाके की ठंड को देखते हुए शैलपुत्री आयरन एंड स्टील्स प्रा. लिमिटेड की ओर से महुआडांड़ क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई। कंपनी ने ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, ड्रेस, स्वेटर और जूते का वितरण किया।

इस पहल के तहत सैकड़ों ग्रामीणों को राहत सामग्री मिली, जिससे ठंड से बचाव में मदद मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और कंपनी की इस मानवीय पहल की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।












