गिरिडीह – सिहोडीह स्थित Beginners Play School के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय जूनियर मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के LKG के 6 एवं UKG के 8 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 13 बच्चों ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में 18 देशों के 5000 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिससे बच्चों की उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण हो गई।

प्रतियोगिता में Pranit Pathak ने विश्व रैंक 146 तथा Pranay Kumar ने विश्व रैंक 166 प्राप्त कर टॉप 200 में स्थान बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा 5 बच्चों ने टॉप 500 में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक ने इस सफलता को बच्चों की मेहनत, शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि Beginners Play School भविष्य में भी बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।













