Aba News

आउटसोर्सिंग कर्मियों के समर्थन में उतरे जयराम मेहतो, मंत्री से फोन पर की बात

गिरिडीह– सदर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के आंदोलन को सोमवार को मजबूती मिली, जब जयराम मेहतो स्वयं धरनास्थल पहुंचे और कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के सामने ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से फोन पर बातचीत कर आउटसोर्सिंग कर्मियों की आठ सूत्री मांगों को गंभीरता से रखने का आग्रह किया। जयराम मेहतो ने कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य व्यवस्था संभाल रहे कर्मियों को आज अपने हक के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने मंत्री से मानदेय, ईएसआई-पीएफ, सेवा सुरक्षा और बकाया भुगतान सहित सभी मांगों पर त्वरित निर्णय लेने को कहा। कर्मचारियों ने बताया कि समय पर वेतन न मिलना और भविष्य की अनिश्चितता उनकी बड़ी समस्याएं हैं। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हैं, लेकिन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें