Aba News

उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं 62 शिकायतें, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश”

गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता ने बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित 62 आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने उपस्थित नागरिकों की शिकायतें एक-एक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और समय पर हो।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन मामलों में तत्काल निपटारा संभव है, उन्हें तुरंत किया जाए। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समय पर समाधान करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का मुख्य हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें