Aba News

सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना, सात सूत्री मांगों से प्रशासन पर दबाव”

गिरिडीह – सदर अस्पताल परिसर में जेएलकेएम के बैनर तले आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से उनका बकाया वेतन, ईपीएफ और ईएसआई की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित समय पर वेतन और बोनस नहीं मिलने से कर्मियों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरनास्थल पर कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

धरनार्थियों की प्रमुख मांगों में सभी कर्मियों को नियुक्ति पत्र देना, तकनीकी डिग्रीधारी कर्मचारियों को कुशल श्रेणी में रखकर उचित वेतन भुगतान, प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा स्किल टेस्ट का परिणाम जारी करने और उपस्थिति समय पर सत्यापित करने की भी मांग उठी। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें