Aba News

मकर संक्रांति पर भाजपा नेता इंजीनियर विनय कुमार सिंह के बेड़ा फार्म हाउस में भव्य मिलन समारोह, बुद्धिजीवी और समाजसेवी हुए शामिल

गिरिडीह में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाजपा नेता और सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह के बेड़ा फार्म हाउस में भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुद्धिजीवी, समाजसेवी, शिक्षक, राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता तथा प्रेस के साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने पारंपरिक भोजन दही, चूड़ा, तिलकुट आदि ग्रहण करते हुए एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। समारोह में सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश और मलमास समाप्त होने के शुभ संदर्भ का भी स्मरण किया गया।

इस अवसर पर इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और उनकी सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। समारोह में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रणजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी और बुद्धिजीवी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन को सभी ने बेहद सफल और उत्साहपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें