Aba News

गिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ डोजरिंग अभियान, 12 खंते ध्वस्त

गिरिडीह अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ मुफ्फसिल पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में सीसीएल प्रबंधन के सहयोग से एक विशेष डोजरिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओपनकास्ट माइंस के समीप सतिघाट क्षेत्र में लगभग 12 अवैध रूप से संचालित कोयला खंते ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, संजय कुमार, राहुल कुमार और चंदन तिवारी अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा चुकी है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और खनन क्षेत्र में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस इस तरह के अभियान समय-समय पर जारी रखेगी। अभियान के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और निष्पक्षता का विश्वास मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें