Aba News

देवरी में लकड़ी के बक्से से निकला अजगर, गांव में मचा हड़कंप

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड क्षेत्र के जलखरियोडीह गांव में लकड़ी के बक्से से अजगर निकलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। शुरुआत में लोगों को आशंका थी कि बक्से में कोई कीमती सामान या खजाना हो सकता है, लेकिन बक्सा खोलते ही उसमें अजगर निकल आने से सभी हैरान रह गए।मिली जानकारी के अनुसार, जलखरियोडीह गांव की एक महिला ऑटो से चकाई से लौट रही थी। इसी दौरान चकाई में एक व्यक्ति कपड़े में लिपटा हुआ बक्सा लेकर ऑटो में सवार हुआ और बटपार गांव के पास उतर गया।

इसके बाद ऑटो चालक गलती से महिला के सामान के साथ वह बक्सा भी उसके गांव ले आया। घर पहुंचने पर जब महिला ने बक्सा खोला तो उसमें अजगर देखकर उसके होश उड़ गए। महिला ने साहस दिखाते हुए बक्सा बंद किया और उसे गांव के तालाब के पास रख दिया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। देवरी के वनपाल नीरज पांडेय ने बताया कि अजगर शिशु अवस्था में था, जिसका वजन करीब 15 किलोग्राम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें