Aba News

गिरिडीह के लोकाय में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह जिले तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय थाना क्षेत्र के पनियाय गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान सूरजमुनि मरांडी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की सास का कहना है कि सोमवार शाम सूरजमुनि ने जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे तिसरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लौटी। हालांकि मायके पक्ष ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे हत्या बताया है।

मृतका के पिता अरुण मरांडी ने बताया कि उनकी बेटी के गले पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें उसकी हत्या की आशंका है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना मिलते ही लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति अशोक मुर्मू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें