गिरिडीह अनुशील क्लीनिक, इसरी में आयोजित एकदिवसीय यूनिवर्स विंटर कराटे ट्रेनिंग कैंप का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कैंप में गिरिडीह जिले के कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक सनसई अली रजा उपस्थित रहे। वहीं सोनू वारियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी की अध्यक्ष संगीता बरनवाल, उपाध्यक्ष डॉ. लखी गुप्ता तथा सहयोगी के रूप में सुनीता बरनवाल भी मौजूद रहीं।

कैंप के दौरान सनसई अली रजा ने प्रतिभागियों को एडवांस सेल्फ डिफेंस, कुमिते टेकनीक, काता टेकनीक तथा लाठी प्रशिक्षण जैसे उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिए। कार्यक्रम का संचालन यूनिवर्स कराटे मार्शल आर्ट्स एकेडमी ऑफ झारखंड के सचिव सोनू कुमार ने किया। समापन अवसर पर एकेडमी की अध्यक्ष जागेश्वरी देवी, संगीता बरनवाल एवं डॉ. लखी गुप्ता के हाथों सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ट्रेनर के रूप में दिलीप दास और आनंदी कुमारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।













