Aba News

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के पैरा पावरलिफ्टर्स, रुड़की के लिए रवाना टीम

रांची | झारखंड राज्य की पैरालिम्पिक टीम आगामी 23वीं राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (16 से 18 जनवरी 2026, रुड़की—उत्तराखंड) में भाग लेने के लिए तैयार है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व छह चयनित खिलाड़ी करेंगे—आकाश सिंह (गिरिडीह), सुमेर कुमार (गढ़वा), तुकेश्वर कुमार (हजारीबाग), रामसागर कुमार (रामगढ़) और किरण कुमारी (रांची)। टीम के साथ कोच कुमार गौरव तथा सपोर्ट स्टाफ सन्नी कुमार भी रहेंगे, जो खिलाड़ियों की तकनीकी और शारीरिक तैयारी को अंतिम रूप देंगे।

पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी और सचिव कुमार गौरव ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद झारखंड के पैरा खिलाड़ी जिस दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ रहे हैं, वह प्रेरणादायी है। उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर राज्य का नाम रोशन करेंगे और यह सिद्ध करेंगे कि इच्छाशक्ति हर बाधा से बड़ी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें