शहरी क्षेत्र के सिहोडीह सामुदायिक भवन में वार्ड नंबर 11 के निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक राम के द्वारा सोमवार को गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कुल 650 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। बताया गया कि ठंड के मद्देनजर सिहोडीह के सभी जरूरतमंदों के बीच कम्बल बंटा गया। इस मौके पर कम्बल पाने के लिए वार्ड क्षेत्र के जरूरतमंद पहुंचे हुए थे।

इस बाबत अशोक राम ने कहा कि मेरा हमेशा प्रयास रहा रहता है कि हर परिस्थिति में गरीबों जरूरतमंदों ओर वार्ड वासियों का सहायता करते रहे। इसी कड़ी में हर त्यौहार मौसम में सेवा करने का मौका मिलता है। कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कम्बल बांटने का काम किया। कहा कि इस तरह का कार्य करके खुशी मिलती है। इस कार्य में गोबिंद तुरी, महेंद्र तुरी, लखन दास,नेमचंद दास, घुटन दास, सोनू राम, बबलू शर्मा, चुन्नू शर्मा,मनीष यादव का सराहनीय योगदान रहा।













