प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, पांडेयडीह सिरसिया गिरिडीह में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम सुन्दर प्रसाद वर्मा ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत की असली ताकत है और विवेकानंद जी ने पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने शिकागो सम्मेलन में “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देकर भारत की महान संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रस्तुत कर विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में ज्योति सिंह, लीलावती वर्मा, पूर्णिमा महतो, उमा भारती, मेनका महतो, बसंत आनंद, विनोद राय, अरुण राना, अंजली, कुमारी अंजलि और रिशु कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।













