Aba News

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाल शिक्षा मंदिर में खेल और विज्ञान का संगम, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया भव्य उद्घाटन

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह बरगंडा स्थित बाल शिक्षा मंदिर में एनुअल स्पोर्ट्स डे और साइंस एग्जिबिशन का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद मंत्री ने छात्रों द्वारा लगाए गए विज्ञान मॉडल और नवाचारों का निरीक्षण किया तथा उनकी सोच और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

एनुअल स्पोर्ट्स डे के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। मंत्री सोनू ने कहा कि खेल न केवल शरीर बल्कि चरित्र का भी निर्माण करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल प्रभाकर घोष, ट्रस्टी राजेंद्र भरतीया, पवन शंघई सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें