पीरटांड़ (गिरिडीह)। मधुबन मौजा की 55 डिसमिल जमीन को लेकर वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर भड़क उठा है। खाता संख्या 19, प्लाट 175 की इस भूमि पर जेठू महतो व अमृत महतो के वंशजों और कच्छी भवन ट्रस्ट दोनों अपना दावा जता रहे हैं। दोनों पक्ष केवाला, जमाबंदी और लगान रसीद के आधार पर मालिकाना हक बता रहे हैं। हाल ही में कच्छी भवन की ओर से पुराने ढांचे को तोड़कर नया निर्माण शुरू किए जाने से तनाव और बढ़ गया।

रविवार तड़के वंशज न्याय की मांग को लेकर कच्छी भवन के गेट पर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मधुबन थाना पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। वंशजों ने कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद निर्माण कराने का आरोप लगाया। हालांकि समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई, लेकिन अंतिम फैसला अब न्यायालय पर ही निर्भर है।












