Aba News

सर्द हवाओं में मानवता की गर्माहट: हेल्पिंग कॉर्प्स ने रांची में जरूरतमंदों को बांटे कंबल”

रांची झारखंड में कड़कड़ाती ठंड के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने शनिवार देर रात रांची के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों को राहत प्रदान करना है। हेल्पिंग कॉर्प्स लगातार राज्य के कई जिलों में कंबल वितरण अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम में हेल्पिंग कॉर्प्स के उपाध्यक्ष मनोज चावला, बाल अधिकार सेल के राज्य सचिव सरदार सुरजीत सिंह, जिला सचिव दलजीत सिंह होरा, अभिषेक चावला, अधिवक्ता अर्पित कुमार सिंह, शशि भूषण साह और प्रणव चावल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और संवेदनशीलता बढ़ाने की निरंतर मुहिम है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें